फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees leave for Mahakumbh amid crowd and scuffle in trains

Amethi News: ट्रेनों में भीड़, धक्कामुक्की के बीच श्रद्धालु महाकुंभ रवाना

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees leave for Mahakumbh amid crowd and scuffle in trains
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर स्नान करने की आस परेशानियों भरी है। मंगलवार को आस्था व गंगा मैया के जयकारों के बीच गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ा। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर निरस्त रही तो छोटे स्टेशन के यात्रियों को अमेठी व गौरीगंज पहुंचना पड़ा। यहां पहुंचने के बाद करीब पांच घंटे देरी से आई योगनगरी एक्सप्रेस में भीड़ भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पाई। भीड़ में धक्कामुक्की के बीच एसी, स्लीपर सहित अन्य बोगी में सवार होकर लोग प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




प्रयागराज संगम में चल रहे महाकुुंभ का अंतिम स्नान बुधवार को है। इसे लेकर गंगा स्नान व पूजन कर जल लाकर घर में शिव का जलाभिषेक करने की इच्छा लेकर मंगलवार को श्रद्धालु घर से निकल पड़े। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व बच्चे भी महाकुंभ जाने के उत्साह में रेलवे स्टेशन की तरफ चल पड़े। बनी, तालाखजुरी, मिसरौली, रामगंज, पीपरपुर, सहजीपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु की भीड़ दिखी, लेकिन जब श्रद्धालुओं को पता चला कि लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर निरस्त है तो उनकी परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन



इसके बाद भी उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम यह रहा कि मार्ग हो या प्लेटफार्म हर तरफ दर्शनार्थी ही नजर आ रहे थे। कुछ तो गंगा मैया के भक्ति गीत गा रहे थे तो कुछ जयकारा लगाते रहे। श्रद्धालु अमेठी व गौरीगंज स्टेशन पहुंचे। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर करीब पांच घंटे देरी से 8:24 बजे हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के साधारण कोच संग स्लीपर व एसी कोच में भीड़ के बीच चढ़ने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आलम यह रहा है कि ट्रेन को करीब सात मिनट अतिरिक्त समय तक रोकना पड़ा। लोगों के उत्साह को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों को कमान संभालनी पड़ी। ट्रेन चलने तक चढ़ने की कोशिश जारी रही।




रिंग मेला स्पेशल के लेट होने से बढ़ा दर्द
लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर निरस्त चल रही है। लेकिन मेला रिंग स्पेशल ट्रेन से यात्रा की आस में भी परेशानियां कम नहीं हैं। सोमवार को रिंग मेला स्पेशल से यात्रा करने के लिए शाम छह बजे तक श्रद्धालुओं को प्लेटफार्म पर ट्रेन की आठ घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। अलसुबह दो बजे ट्रेन गौरीगंज आई, लेकिन ट्रेन में भीड़ व गेट बंद होने से अधिक श्रद्धालु नहीं चढ़ पाए। इसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे पहुंची योगनगरी एक्सप्रेस से रवाना हुए। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे बुजुर्ग कल्पनाथ ने कहा कि भैया गंगा माई की कृपा है, बुलावा आया है, जाएंगे जरूर चाहै जो हो। शिवकुमारी ने कहा कि भैया 144 साल पर महाकुंभ आया है। परेशानी तो आती-जाती रहती है। मंगलवार को नौ बजे के बाद स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं भी रिंग स्पेशल ट्रेन की प्रतीक्षा करते रहे। स्पेशल ट्रेन के पांच घंटे देरी से संचालित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है।





यात्री सुरक्षा के बीच हो रहा परिचालन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रयागराज संगम यात्रा के लिए इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आगे से ही भीड़ होने से ट्रेनों के आगमन पर लोगों को चढ़ने में परेशानी हो रही है। आरपीएफ व जीआरपी संग स्टेशन कर्मी ट्रेन के आगमन के बाद पूरी तरह निगरानी कर रहे हैं। लोगों के ट्रेन में सवार होने के बाद ही सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच ट्रेनों को प्रस्थान का सिग्नल दिया जाता है। ऐसे में सुरक्षा के कारण अतिरिक्त समय तक ट्रेनों का ठहराव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed