फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   development exhibition organised in district

जिले में आयोजित हुई उपलब्धियों की विकास प्रदर्शनी

Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
development exhibition organised in district
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को जिले में समारोह आयोजित कर उपलब्धियों का बखान किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संवाद का सजीव प्रसारण सुनने के बाद विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित उपलब्धियों की विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद का सजीव प्रसारण सुनने के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभागों की ओर से लगाए गए योजना व उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित जनकल्याणकारी योजना की जिले में स्वीकृति व निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 18 वृद्धावस्था पेंशन, छह निराश्रित महिला पेंशन, पांच प्रधानमंत्री आवास योजना, दस आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी के साथ पांच स्वयं सहायता समूह को ऋण स्वीकृति तथा कृषि विभाग की ओर संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना तहत पांच लाभार्थियों को कृषि उपकरण और दस निशक्त को कृत्रिम उपकरण वितरित किया।
कार्यक्रम में ‘वर्षों में जो न हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम को तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, डीएम अरुण कुमार व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, एसपी दिनेश सिंह, एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे व डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय समेत सभी विभाग के अफसर व बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed