{"_id":"6a1349692af33f040502b4f4","slug":"dental-digital-x-ray-facility-to-be-available-at-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-166630-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में मिलेगी डेंटल डिजिटल एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में मिलेगी डेंटल डिजिटल एक्सरे की सुविधा
Mon, 25 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के डेंटल विभाग में जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। मशीन लगने के बाद मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
डेंटल विभाग में रोजाना दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और संक्रमण से जुड़े बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इलाज से पहले डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में डिजिटल मशीन न होने से मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी बढ़ रही है। मरीजों को पहले अस्पताल में परचा बनवाना पड़ता है, फिर निजी सेंटर जाकर एक्सरे कराने के बाद दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचना पड़ता है।
गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद मरीजों को अस्पताल में ही त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान और तेज हो सकेगी।