{"_id":"647e299788d46990f80a1a56","slug":"demonstration-to-open-sindurva-railway-crossing-amethi-news-c-96-1-ame1002-38-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग खुलवाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग खुलवाने के लिए प्रदर्शन
Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
- किसान यूनियन ने धरना देकर बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर(अमेठी)। लखनऊ-उतरेटिया-जफराबाद रेलखंड पर स्थित सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग गेट संख्या 137 को अस्थायी रूप से बंद कर बगल से रास्ता दे दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन हो रही परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार को मौके पर धरना प्रदर्शन कर बंद रेलवे क्राॅसिंग खुलवाने के लिए आवाज बुलंद की।
किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग के समीप बाग में प्रदर्शन किया। लोगाें का कहना था कि क्राॅसिंग बंद होने से हम लोगों को घूम कर आना-जाना पड़ता है जिससे पांच से दस किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। गांव के लोगों को स्कूल, अस्पताल, कारोबार के सिलसिले में और खेती के लिए रेलवे लाइन पार करते समय घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि साल भर के भीतर हम लोगों ने कई बार मांग उठाई है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना केशरी प्रसाद मिश्रा ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। मामले में एईएन सुल्तानपुर नवीन कुमार ने बताया कि रेलवे नियमों के अनुसार ग्रामीणों को बगल से आने-जाने के लिए रास्ता दिया गया है। रेलवे लाइन गेट संख्या 137 सिंदुरावा को गेट संख्या 136 कोयलारा क्राॅसिंग तक जोड़ा गया है। इस मौके पर बच्चा शुक्ला, जिला महासचिव नफीस चंदेल, अयोध्या प्रसाद, श्रवण कुमार पाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।