फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   democracy fghter died at age og 65

मुसाफिरखाना में लोकतंत्र सेनानी के निधन पर शोक

Thu, 07 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
democracy fghter died at age og 65
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी हुबलाल पासी की बुधवार देर शाम मौत हो गई। लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना पर एनके घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना ब्लॉक के ग्राम पूरे बरजोर मजरे कंजास गांव निवासी हुबलाल पासी 1975 में आपातकाल के दौरान उसकी मुखालफत करने वालों में शामिल रहे। करीब 20 वर्ष की उम्र में तत्कालीन सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लंबे समय तक जेल में बंद रहे हुबलाल 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जेल से छूटे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लोकतंत्र सेनानी के आकस्मिक निधन की सूचना पर एसडीएम सुनील त्रिवेदी, सीओ मनोज कुमार यादव, तहसीलदार श्रद्धा सिंह, सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। इस मौके पर वारिसगंज चौकी इंचार्ज उमेश मिश्र, प्रधान रमेश ओझा, बृजेश यादव व विजय कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed