{"_id":"67e83e8c064d5abfa10c9214","slug":"demand-to-provide-security-to-sp-mp-amethi-news-c-96-1-ame1002-137393-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सपा सांसद को सुरक्षा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सपा सांसद को सुरक्षा देने की मांग
Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के विशुनदासपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णदेव सरोज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इसमें 26 मार्च को आगरा स्थित रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की निंदा की है।
जिलाध्यक्ष ने इस घटना को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है और प्रशासन से सांसद की सुरक्षा पुख्ता करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि अगर प्रशासन दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं करेगा तो सपा व बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के सदस्य सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।