फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand for fruits increased on Chhath festival, market became lively

Amethi News: छठ पर्व पर बढ़ी फलों की मांग, बाजार में रौनक

Mon, 27 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for fruits increased on Chhath festival, market became lively
 गौरीगंज बाजार में सिंघाड़ा खरीदती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। छठ पर्व के अवसर पर रविवार को गौरीगंज सहित आसपास की बाजारों में रविवार को दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। फलों और पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुबह से ही लोगों ने पूजा का सामान और फलों की खरीदारी शुरू कर दी। सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और सड़क किनारे लगे अस्थायी स्टॉलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन



दुकानदारों के अनुसार इस बार छठ पर्व पर खरीदारों की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है। फल विक्रेता राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि रविवार को सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगी रही और सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य से पहले यह भीड़ और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि केले, सेब, अनार और सिंघाड़ा की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन



थोक फल विक्रेता राजा अग्रहरि ने कहा कि थोक बाजार में बढ़े दामों का असर खुदरा दुकानों पर भी दिख रहा है। पहले जहां रोजाना 15 से 20 क्रेट केले बिकते थे, अब यह संख्या 40 से 45 क्रेट तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि फलों की मांग बढ़ने से कारोबार बेहतर हुआ है। लोग सोमवार को डूबते और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छठ पूजा के लिए बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदार ओमेंद्र कुमार ने बताया कि नारियल, बांस की टोकरियां, सूप, गन्ना, अदरक, हल्दी, सुतनी, सरिफा, आंवला, सिंघाड़ा और नींबू की खरीदारी लोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पूजन सामग्री की बिक्री में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।




इनसेट
फलों के दाम पर एक नजर
फल
पिछले सप्ताह
मौजूदा भाव
सेब
80 रुपये
120 रुपये
संतरा
90 रुपये
130 रुपये
केला (दर्जन)
50 से 70 रुपये 80 से 90 रुपये
बड़ा नींबू
40 रुपये
90 रुपये

अनार
150 रुपये
200 रुपये
अनानास 60 रुपये
80 रुपये
सिंघाड़ा 30 रुपये
50 रुपये

आंवला
60 रुपये
100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed