{"_id":"6931e2459f232f551f0dd25c","slug":"deepak-and-sakshi-top-in-high-jump-amethi-news-c-96-1-ame1022-153719-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऊंची कूद में दीपक व साक्षी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऊंची कूद में दीपक व साक्षी अव्वल
Fri, 05 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
जामों। मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत क्लस्टर खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लोरिकपुर गांव के निजी विद्यालय में बृहस्पतिवार को किया गया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शगुन ने प्रथम स्थान पाया। साक्षी दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम रहे। विवेक वर्मा दूसरे और प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में दीपक ने प्रथम स्थान पाया। शनि दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग ऊंची कूद में साक्षी प्रथम, पायल द्वितीय और सिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल स्पर्धा में युवा मंडल लोरिकपुर विजेता बना। पूरे चौधरी की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में युवती मंडल परशुरामपुर प्रथम स्थान पर रहा। लोरिकपुर की टीम दूसरे क्रम पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा ने की। संचालन विजय कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में आकाश गुप्ता, प्रधानाध्यापक जीतलाल, युवा मंडल अध्यक्ष कृपा शंकर, अंकित यादव, विवेक, रोहित, बीडीसी जगदीप यादव, पृथ्वी पाल पांडेय, आराधना पांडेय, साधना, प्रतिमा आदि मौजूद रहे।