{"_id":"66f9b6bfa46131cbae03cb89","slug":"deep-potholes-on-the-roads-people-are-hesitant-amethi-news-c-96-1-ame1002-126578-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कों पर गहरे गड्ढे, लोग खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कों पर गहरे गड्ढे, लोग खा रहे हिचकोले
Mon, 30 Sep 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल कस्बे को हैदरगढ़ मार्ग से जोड़ने वाली मार्ग पर हुआ जलभराव में दुर्घटना से बचने के
बाजारशुकुल (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढे लोगों की राह में रोड़ा बन रहे हैं। सड़कों पर कदम-कदम पर बने गड्ढों के बीच आवागमन दुश्वार हो गया है। बदहाल सड़कों पर आए दिन लोग कर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में हुए जलभराव से हो रही है। लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं होने से हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन सड़कों की बदहाली की जानकारी जिम्मेदार विभाग के अफसरों को नहीं है, लेकिन जानकारी के बाद भी इनको दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
दलित बस्ती में सड़क क्षतिग्रस्त
बाजारशुकुल ब्लॉक क्षेत्र के अब्दुल्ला बाहरपुर गांव के लोगों को मुख्यमंत्री के 15 दिन में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश का इंतजार है। गांव से गुजरने वाली पक्की सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इनमें पूरे दिन पानी भरा रहता है, जहां लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वही, संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर मस्जिद तक इंटरलॉकिंग करवा दी, लेकिन दलित बस्ती में पक्की रोड की मरम्मत नहीं हो पाई है।
गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क
बाजारशुकुल कस्बे को हैदरगढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल है। मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसी सड़क पर पशु चिकित्सालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, उपडाकघर व दो निजी इंटर कॉलेज होने के बाद भी मार्ग की मरम्मत के प्रति जिम्मेदार लापरवाह हैं। मार्ग लगभग पांच वर्षों से बदहाल है। सरकारी कार्यालय व अस्पताल होने के कारण लोगों का यहां आवागमन बना रहता है, जिससे लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं, लेकिन आज तक लोक निर्माण विभाग की नजर इस सड़क पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
एक साल पहले बनी सड़क पर गहरे गड्ढे
बाजारशुकुल के महोना बाजार से जैनबगंज बाजार को जोड़ने वाला लगभग पांच किलोमीटर लंबा मार्ग एक वर्ष पहले बनाया गया था। पहली ही बारिश में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गड्ढामुक्त अभियान में सड़क की बदहाली दूर होने की उम्मीद है।
सड़क पर गड्ढों में भरा पानी
बाजारशुकुल क्षेत्र के आशीषपुर गांव को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर हुए गड्ढों मेें पानी भर गया है। इससे प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चे व कई गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।