{"_id":"65cd108677b082f03c0f34e4","slug":"death-of-a-young-man-who-went-to-his-in-laws-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1003-113629-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
आशीष शुक्ला फाइल फोटो
शाहगढ़ (अमेठी)। पत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के घर में तिलक समारोह का आयोजन था। शाहगढ़ ब्लॉक के पूरेहीरा लाल पांडेय के मजरे पूरबगांव निवासी आशीष शुक्ला (26) लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में तिलक समारोह होने से वह चार दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों के अनुसार, उसकी पत्नी गर्भवती होने से मायके में रह रही थी। पत्नी को तिलक समारोह में शामिल कराने के लिए ससुराल उसे लेने के लिए गया था। मंगलवार की शाम पांच बजे वह गौरीगंज कोतवाली के रामदासपुर स्थित ससुराल पहुंचा। शाम साढ़े छह बजे ससुरालियों ने फोन करके युवक के परिजनों को बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मुंशीगंज पुलिस के माध्यम से कराया गया है।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मुंशीगंज पुलिस के माध्यम से कराया गया है।
विज्ञापन