फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   death

समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से बसपा नेता की मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
death
अमेठी। जिला अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के चलते गुरुवार देर शाम कोरोना पीड़ित बसपा नेता ने दम तोड़ दिया। बसपा नेता के अलावा तीन और कोरोना पीड़ितों की चौबीस घंटे के दौरान लेबल-2 अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को अमेठी में 133 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील के सिरखिरी गांव निवासी रणवीर कोरी (45) बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी थे। कई दिन से बीमार रणवीर की कोरोना जांच गुरुवार को पॉजिटिव आई। इसके साथ उनका ऑक्सीजन लेबल घटने लगा। परिवारीजन उन्हें लेकर असैदापुर स्थित एल-2 अस्पताल पहुंचे। उधर, इसकी जानाकरी होते ही बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार व अन्य नेता मौके पर पहुंचे। बसपा जिलाध्यक्ष के अनुसार अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने कहा कि सिलेंडर व ऑक्सीजन तो है लेकिन मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए आवश्यक रेगुलेटर नहीं है। दिलीप ने बताया कि उन्होंने निजी स्तर पर सुल्तानपुर से इसकी व्यवस्था कराई। हालांकि इस बीच रणवीर का ऑक्सीजन लेबल 30 तक गिर गया। ऑक्सीजन लगाने के कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को रणवीर का अंतिम संस्कार उनके गांव में हुआ।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना क्षेत्र के गाजनपुर निवासी अनिल कुमार सिंह (42) की गुरुवार की शाम एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अनिल को भर्ती कराया गया था। 27 अप्रैल को एल-2 अस्पताल में भर्ती चेतरा बुजुर्ग निवासी शिवसरन सिंह (67) व अमेठी के रामगढ़ निवासी हंसराज (78) की भी शुक्रवार को मौत हो गई। शुक्रवार को भी जिले में 133 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार का कहना है कि एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन व सिलेंडर के साथ उपचार के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। इस बात की जांच कराई जाएगी कि मरीज के तीमारदारों से संसाधन न होने की बात क्यों कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed