{"_id":"68c9c66e3acb9ad71609b679","slug":"deal-with-the-problems-of-entrepreneurs-on-priority-basis-amethi-news-c-96-1-ame1008-148594-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्राथमिकता से निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्राथमिकता से निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं
Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम संजय चौहान ने जिला उद्योग बंधु, औद्योगिक, व्यापारिक सुरक्षा फोरम, एमओयू क्रियान्वयन समिति व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला प्रबंधन इकाई की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि उद्योग स्थापना में कहीं किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं। उसका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाएगा।
समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं और उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, अनाधिकृत व्यक्तियों से कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की।
संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वहीं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कराने की बात कही। इस दौरान सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी शैलेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, एलडीएम आदि मौजूद रहे।