फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of youth found in well, suspicion of murder

Amethi News: कुएं से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 13 Jun 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in well, suspicion of murder
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजामऊ स्थित स्थित शिवजी मंदिर परिसर स्थित कुएं में बुधवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पहचान कराई। पहचान के बाद पहुृंचे परिजनों ने मंगलवार देर शाम से युवक को लापता बताते हुए हत्या की आंशका जताई है।
विज्ञापन


हालांकि वहां पर चर्चा यह रही कि कुएं में दो लोग गिरे थे, लेकिन एक व्यक्ति ही निकाल लिया गया था। समाचार लिखे जाने तक इसकी कोई पुष्टि नहीं है। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज कस्बा के निकट खंड 28 निर्माणाधीन पुल राजामऊ के पास स्थित शिवजी मंदिर के निकट कुएं में बुधवार का युवक शव देखकर अफरा तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज शंकरगंज इंग्लेश तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बहार निकाला। शव बाहर निकालने पर पहचान कराई तो युवक की पहचान सरैया मजरे अरियावा निवासी दिनेश कुमार मिश्र (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई हरिश्चंद ने बताया कि दिनेश कुमार मंगलवार को रात घर नहीं पहुंचा तो तलाश की जा रही थी। हरिचंद्र ने भाई की हत्या करने की आंशका जाहिर की है, तहरीर नहीं दी।
इस घटना को लेकर एक चर्चा है कि नशे में धुत होकर दो लोग कुएं में गिरे थे। जानकारी पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को निकाल लिया था। दूसरा व्यक्ति दिनेश कुमार ही है। समाचार लिखे जाने तक इस चर्चा की कोई पुष्टि नहीं हुई और न ही मृतक के परिवार के लोगों ने ऐसा आरोप लगाया और न ही पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है।


एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालात में कुएं में गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed