फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a youth found in a house under construction

Amethi News: निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a house under construction
संग्रामपुर। शीतलागंज बाजार में शराब के ठेके के पास निर्माणाधीन मकान के अंदर सोमवार सुबह नोहरी का पुरवा मजरे पुन्नपुर निवासी उमेश वर्मा (35) का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उमेश की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को आशंका है कि जंगली जानवरों ने उमेश के चेहरे को नोचा है।
विज्ञापन




मृतक के भाई राम आसरे वर्मा ने बताया कि उमेश पल्लेदारी करता था। ढाई साल पहले पत्नी की कैंसर से मौत होने के बाद वह केल्लाही बाजार में अकेले रहने लगा था। राम आसरे सहित चार भाई परिवार सहित नोहरी का पुरवा में रहते हैं। सोमवार सुबह घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि शीतलागंज बाजार में निर्माणाधीन मकान में उमेश का शव पड़ा है।
विज्ञापन



वे परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उमेश के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल के पास शराब की खाली बोतलें, गिलास आदि बिखरा पड़ा था। मां रामरती का कहना है कि उनके बेटे की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या की गई है। इसके उलट, परिवार के कुछ सदस्यों ने कहा कि उमेश का चेहरा जंगली जानवर ने नोचा होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात उमेश ठेके के पास बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसी शाम राम आसरे भी बाजार गया था, लेकिन उमेश से उसकी मुलाकात नहीं हुई थी।
उमेश की मौत के बाद मां रामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे, मगर मां की वेदना देख सभी की आंखें नम हो गईं। उमेश की मौत से भाई राम आसरे, राकेश, राजेश और बृजेश गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed