फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging under suspicious circumstances
अमेठी सिटी। गौरीगंज के अरगवां गांव निवासी रेहान उर्फ अरमान (19) का शव रविवार को संदिग्ध हालात में घर के पीछे बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




सलामत अली के अनुसार उनका छोटा भाई रेहान उर्फ अरमान सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान घर के पीछे बाग में उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। रेहान उर्फ अरमान की मौत के बाद मां नाजमा बदहवास हैं। उनका कहना है कि बेटा खेत जाने की बात कहकर गया था, मगर लौटकर नहीं आया। बहन शकीना रोते-रोते बेहाल है। भाभी फूलजहां भी गम में डूबी हैं। भाई सलामत अली शोक में है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका सामने आई है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed