{"_id":"5fb69c178ebc3e9b8d708a03","slug":"dead-body-found-in-roadside-pit-amethi-news-lko550736045","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे गड्ढे में मिला लापता अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे गड्ढे में मिला लापता अधेड़ का शव
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के कठौरा गांव निवासी एक अधेड़ का शव संदिग्ध दशा में बृहस्पतिवार को बनभरिया मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला। भाई ने अधेड़ के बुधवार से गायब होने की बात कहते हुए तहरीर पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले की जांच में जुटी है।
कमरौली थाने के कठौरा गांव निवासी अब्दुल लतीफ (65) बुधवार दोपहर बाद अपने घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन उनकी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार को बनभरिया रोड पर संत गुफावीर मोड़ के समीप एक गड्ढे में शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान घर से गायब अब्दुल लतीफ के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
अब्दुल लतीफ का शव मिलने के बाद भाई मोहम्मद मोबिन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज लिया है। कमरौली थानाध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। रिपोर्ट मिलने व पुत्र के आने के बाद मिली तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।