{"_id":"65a9835b83adcf5bae049164","slug":"dcm-laden-with-liquor-overturns-drivers-condition-critical-amethi-news-c-96-1-ame1002-12338-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शराब लदी डीसीएम पलटी, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शराब लदी डीसीएम पलटी, चालक की हालत गंभीर
Fri, 19 Jan 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
पलटी पड़ी डीसीएम
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ से वाराणसी जा रही शराब लदी डीसीएम रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र स्थित कठौरा के पास मवेशी को बचाने को चक्कर में अनियंत्रित पलट गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया गया।
बाराबंकी के चौखंडी निवासी इकबाल अली बृहस्पतिवार को लखनऊ से डीसीएम में 33 लाख 56000 कीमती 625 पेटी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब लेकर वाराणसी जा रहे थे। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा में चौपाल सागर के पास अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। दुर्घटना में इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला आबकारी अधिकारी आर के वर्मा ने बताया कि 33 लाख 56 हजार रुपये कीमती 625 पेटी विदेशी वैध शराब थी, जिसमें से कितनी नष्ट हुई है अभी इसकी गिनती नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद गाड़ी मालिक विनोद कुमार यादव ने कमरौली थाने पर तहरीर दी है।