फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DCM hits tractor, youth dies

Amethi News: डीसीएम ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
DCM hits tractor, youth dies
जगदीशपुर(अमेठी)। तेज रफ्तार डीसीएम ने रिछौरा मोड़ के पास ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम भी पेड़ से भिड़ गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाने के अलीपुर गांव निवासी छोटे लाल (60) शुक्रवार को ट्रैक्टर लेकर धान की कुटाई करने जा रहा था। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर वह शुक्रवार को रिछौरा मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से डीसीएस वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना हाईवे पर ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना के बाद डीसीएम पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायल छोटेलाल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस व एनएचएआई टीम ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हाईवे से हटाते आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर व डीसीएम के साथ शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed