फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dada, let's go to Delhi, he will get his knee corrected, he will also tour the Parliament House.

Amethi News: दादा दिल्ली चलिए, अपना घुटना सही कराएंगे-संसद भवन भी घुमाएंगे

Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dada, let's go to Delhi, he will get his knee corrected, he will also tour the Parliament House.
बुजुर्ग की बात सुनतीं स्मृति ईरानी
जगदीशपुर/ बाजार शुकुल। ब्यौरेमऊ गांव, दोपहर को 12.30 बजे का वक्त। गर्मी से कोई गमछे से पसीना पोछ रहा है तो कोई पेड़ की छांव तलाश रहा था। अधिकारी लोगों की फरियाद सुन रहे थे लेकिन, सुबह 11 बजे से जुटे लोगों की निगाहें केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी को खोज रहीं थी। तभी हूटर बजते हुए केंद्रीय मंत्री का काफिला सतीश कुमार के दरवाजे पर लगे पंडाल में पहुंचा।
विज्ञापन

अभिवादन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने रास्ते में ही खड़े होकर लाेगों की फरियाद सुनना शुरू किया। बुजुर्ग देव नाथ शुक्ल को देखकर पूछा कि दादा, क्या परेशानी है। बुजुर्ग ने कहा कि बिटिया दोनों पैर में दिक्कत है। आंख से नहीं दिखाई पड़ता है। कुछ ऐसा करो कि हम चलय लागी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दादा आप दिल्ली आ जाइए, आपका इलाज करवाएंगे। हंसते हुए कहा कि नहीं होगा तो आपके दामाद का घुटना लग जाएगा। फिर संसद भवन भी घुमा देंगे। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि बिटिया वहीं रख लो, खाएंगे और रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दर्ज कराई शिकायत
जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चकबंदी से हो रही परेशानी को बताया। केंद्रीय मंत्री ने लेखपाल से जानकारी ली। तुलाराम ने बताया कि पहले पेंशन आती थी, लेकिन सात माह से नहीं आ रही है। किसान सम्मान निधि भी नहीं मिली। शिव भूषण ने आवास व पेंशन की मांग की। माता बदल शुक्ल ने जल निकासी की समस्या बताई।
देवनारायण, राज कुमार शुक्ल, उमापति मिश्र, शिव भूषण आदी ने इन्हौना रजबहा में पानी न आने से बेयोरेमऊ, सिघना मऊ, जलाली, शादीपुर, सहाबगढ़ बरसंडा आदि में सिंचाई प्रभावित होने की बात बताई। ब्योरेमऊ गांव में शोभनाथ मिश्र की आंखें भर आई। बोल उठे कि नातिन की शादी है। बेटा कुछ नाई करत हय। कुछ मदद होय जाय। यह सुनकर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

दीदी, बिजली की समस्या दूर करवा दीजिए
महोना में राम राज, बद्री, छोटे ने केंद्रीय मंत्री से कहाकि दीदी, बिजली की लो वोल्टेज की समस्या है, समाधान करवा दें। नजरपुर गांव में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की गई। गणेशदत्त ने पेंशन की मांग की। वहीं, सेवरा में सड़क व आवास का मुद्दा लोगों ने उठाया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन्हौना से रीछघाट तक सड़क निर्माण को एनएच में चयनित किया गया है, जल्द ही निर्माण होगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने गत दिनों हुई रमेश गिरि की बेटी निधि की मौत के बाद परिजनों से मुलाकात की। संसारपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ बच्चों को मिठाई भी बांटी।



दोबारा आऊंगी, बड़े वाले गिलास में चाय पियूंगी
शुकुल बाजार में गिरधारी के होटल पर रुक कर केंद्रीय मंत्री ने समोसा खाते हुए चाय पीया। गिरधारी जब बचे हुए पैसे वापस करने लगा तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रख लीजिए, दोबारा आऊंगी तो बड़े वाले गिलास में गिलास भर कर चाय पियूंगी।



सीडीओ को सौंपी जांच
बाजार शुकुल विकासखंड परिसर में ब्लॉक स्तरीय ऋण वितरण शिविर में दस किसानों को पैंतीस लाख आठ हजार रुपए के ऋण का चेक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वितरित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी, सीडीओ सान्या छाबड़ा, शाखा प्रबंधक संदीप मीणा व प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू ने कहा कि बीते दो वर्षों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बगैर हस्ताक्षर के ही धन निकाला जा रहा है। इस मामले की जांच सीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed