Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dabkhori pond will be beautified with Rs 24.94 lakh

Amethi News: 24.94 लाख से डबखोरी तालाब का होगा सुंदरीकण

Thu, 19 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dabkhori pond will be beautified with Rs 24.94 lakh
 अमेठी के रामगढ़ ​स्थित सौदर्यीकरण व जलसंरक्षण के लिए प्रस्ताव डबखोरी तालाब
अमेठी सिटी। जिला पंचायत की ओर से जलसरंक्षण के साथ तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मंजूरी के साथ ही 24.94 लाख रुपये क धनराशि भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जल संचयन के मद्देनजर तालाबों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत ने उठाई है। योजना के तहत अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित डबखोरी तालाब का जल्द ही सुंदरीकरण होगा। उपेक्षित पड़े तालाब के सुंदरीकरण का मुद्दा जिला पंचायत की बैठक में उठा था। इसके लिए गत दिनों डीडीसी की मांग पर जिला पंचायत ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव पारित होने के बाद 24.94 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने 15वें वित्त आयोग के अनटाइड फंड से काम कराने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला पंचायत ने कार्य तालाब के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह में तालाब की खोदाई करते हुए जलसंरक्षण प्रबंध के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। जलसंरक्षण की व्यवस्था होने से गांव के करीब तीन हजार लोगों को गिरते भू-जल गर्भ की परेशानी से निजात मिलेगी। साथ ही सुंदरीकरण से माॅर्निग वॉक सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगा जलस्तर
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि जलसंरक्षण के लिए तालाब का गहरीकरण करते हुए जीर्णोद्धार किया जाएगा। जलसरंक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed