{"_id":"69790e4df7a9d1a0d50e871a","slug":"cultural-programmes-presented-by-the-children-amethi-news-c-96-1-ame1002-157458-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Wed, 28 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत पीआरओ सेल
अमेठी सिटी। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और ग्रामीणांचल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। एनसीसी, स्काउट-गाइड और सदनों के छात्रों ने परेड में भाग लिया। विद्यालय में दीपिका और साथियों द्वारा मेरा मुल्क मेरा देश गीत पर प्रस्तुति के साथ-साथ ढेढ़िया, स्वागतांजलि और कथक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संस्कार ग्लोबल स्कूल, धनी जलालपुर में प्रिंसिपल संगीता चटर्जी ने ध्वज फहराया। जयपुरिया, एमजेएस और गुरुकुल ज्ञान एकेडमी सहित अन्य स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस में संस्थान निदेशक प्रोफेसर हरीश हिरानी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को संविधान को सशक्त बनाने और राष्ट्र की प्रगति के संकल्प के लिए प्रेरित किया। आरजीआईपीटी ने शिक्षा और अनुसंधान व्यवस्था में सुधारों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
फुरसतगंज में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, फुटवेयर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम हुए। मुसाफिरखाना में दीवानी न्यायालय, तहसील परिसर, कोतवाली और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी तिरंगा फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई गई।
शाहगढ़ सैनिक स्कूल में लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह ने परेड की सलामी ली। संग्रामपुर में इंटर कॉलेज कालिकन के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। ब्लॉक मुख्यालय, थाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तिरंगा फहराया गया।
भादर के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, सीएचसी, प्राथमिक विद्यालयों और कॉलेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जगदीशपुर के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूर्णिमा घोषाल मौजूद रहीं।