{"_id":"6933300a02a2be9051014abd","slug":"crpf-jawans-performed-their-duties-at-the-wedding-of-a-martyrs-daughter-amethi-news-c-96-1-ame1022-153764-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शहीद की बेटी की शादी में सीआरपीएफ जवानों ने निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शहीद की बेटी की शादी में सीआरपीएफ जवानों ने निभाई जिम्मेदारी
Sat, 06 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के अम्मरपुर गांव में शहीद की पत्नी को चेक देते सीआरपीएफ कमांडेंट मनीष कुमार।-संवाद
संग्रामपुर/भादर। जोगापुर अम्मरपुर निवासी बलिदानी सीआरपीएफ हवलदार केदारनाथ मिश्र की छोटी बेटी सुषमा मिश्रा का विवाह बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। शादी समारोह में सीआरपीएफ के कई अधिकारी व जवान पहुंचे और अपना दायित्व निभाते हुए दुल्हन के सिर पर चुनरी थामकर साया की रस्म पूरी की।
हवलदार केदारनाथ मिश्र 17 अगस्त 2006 को जम्मू-कश्मीर के लाल चौक के पास गश्त के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद की पत्नी ऊषा मिश्रा परिवार का दायित्व निभा रही हैं। चार दिसंबर को छोटी पुत्री सुषमा का विवाह गौरीगंज के पूरे मानसिंह निवासी कुलदीप शुक्ला के साथ हुआ।
परिवार में अभी केदारदनाथ के पुत्र शशिकांत मिश्र अविवाहित हैं। विवाह समारोह में सीआरपीएफ जवानों ने पारंपरिक रस्मों में भाग लिया। सीआरपीएफ की ओर से 1.51 लाख रुपये का चेक कमांडेंट मनीष कुमार मीणा ने शहीद की पत्नी को दिया। इसके साथ ही उपहार भी भेंट किए। अधिकारियों ने कहा कि शहीद की बेटी हमारी बेटी है। चाचा राम किशन मिश्र ने सीआरपीएफ की ओर से निभाए गए दायित्व की सराहना की। सीआरपीएफ जवानों ने शहीद साथी हवलदार केदारनाथ मिश्र को श्रद्धांजलि देते हुए नवदंपती के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।