फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CRPF jawan's body sent to native village by plane

Amethi News: विमान से पैतृक गांव भेजा गया सीआरपीएफ जवान का शव

Thu, 03 Oct 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan's body sent to native village by plane
शांत कुमार शील। (फाइल फोटो)
भादर (अमेठी)। रामगंज क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर में मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में गोली लगने से जवान की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके पैतृक गांव भेजा गया। सीआरपीएफ के अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिपुरा वेस्ट के अगरतला निवासी सुशांत कुमार शील (36) सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुंडी में बतौर कांस्टेबल माली तैनात थे। मंगलवार की शाम उनकी संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। फिलहाल मामले में सीआरपीएफ के अफसरों का कहना है कि जवान ने साथी की राइफल से खुद को गोली मार कर सुसाइड किया है। सुल्तानपुर में डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया। जहां डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कमांडेंट अमित कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान पहुंचकर उनको सलामी दी।
विज्ञापन

सैन्य प्रक्रिया पूरी होने तक परिजनों के नहीं पहुंचने के बाद शव सीआरपीएफ के वाहन से लखनऊ एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से विमान के जरिए शव को पैतृक गांव अगरतला भेजा गया और परिजनों को सौंपा। डीआईजी जीसी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया की मृतक जवान के परिजनों को मौत की सूचना दी गई थी। परिजन यहां नहीं पहुंच सके। शव पैतृक गांव भेज दिया गया। मृतक पारिवारिक कलह को लेकर चिंता में रहता था। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed