फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowds of buyers are gathering in the markets

Amethi News: बाजारों में जुट रही खरीदारों की भीड़

Wed, 12 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Crowds of buyers are gathering in the markets
गौरीगंज बाजार में होली पर्व के दौरान सजी दुकान। स्रोत- संवाद। 
अमेठी सिटी। होली पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पकवान बनाने के लिए लोग खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के बावजूद लोगों में पर्व को लेकर उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन



होली शुक्रवार को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। होली पर्व पर गुझिया सबसे खास पकवान है। होली से कई दिन पहले ही घर-घर गुझिया बनने लगती हैं। मावा, बादाम, किशमिश, चीनी आदि के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अन्य सामानों में भी महंगाई है। बढ़ती महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन



बाजार में काजू 700 से 1100 रुपये, पिस्ता करीब एक हजार रुपये, किशमिश 300 रुपये, अखरोट 1150 रुपये, बादाम 850 से 900 रुपये, चिरौंजी 2000 से 2400 रुपये, खरबूजे की गिरी 750 रुपये, छुहारा 250 रुपये, गरी गोला 220 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा चीनी 45 रुपये, मैदा 38 रुपये, सूजी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मेवा के दाम बढ़ने से लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज के किराना व्यवसायी लालचंद्र ने बताया कि फुटकर में मैदा 40 रुपये, सूजी 38 रुपये, चीनी 45 रुपये प्रति किलो है। वहीं, कचरी 60 से 80 रुपये प्रति किलो है। बताया कि इस बार कचरी के कई आइटम बाजार में नहीं आ रहे हैं। बताया कि मेवा आदि की खरीदारी लोग अपने बजट के अनुसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed