फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowd of patients gathered in district hospital

Amethi News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in district hospital
 जिला अस्पताल ​स्थित दवा वितरण कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लंबी कतार। -संवाद
अमेठी सिटी। होली के अवकाश के बाद सोमवार को खुले संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्चा, दवा काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी में मरीजों की लंबी कतार दिखी। करीब 1391 मरीजों ने इलाज करवाया। अधिकतर मरीज बुखार, खांसी व पेट दर्द से परेशान दिखे।
विज्ञापन




होली पर्व पर गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में इमरजेंसी छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद थीं। इसके चलते कई लोग इलाज नहीं करवा पाए थे। शनिवार को अस्पताल खुला तो लेकिन जानकारी के अभाव में मरीज नहीं आ पाए थे। सोमवार सुबह से मरीजों की अस्पताल में लंबी कतार लगी रही। ओपीडी और पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतारें दिखाई पड़ीं। अल्ट्रासाउंड, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



दवा काउंटर पर मरीजों की कतार लंबी होने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में मरीज बुखार, खांसी, पेट दर्द व सीने की दर्द से परेशान रहे। इसके अलावा सभी 13 सीएचसी पर मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सभी मरीजों की जांच के साथ उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन





235 मरीजों की हुईं 5,362 जांचें
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भीड़ रही। औसतन आम दिनों में करीब 150 से अधिक मरीज जांच के लिए आते हैं। सोमवार को भीड़ अधिक होने से जांच कराने वाले मरीजों की संख्या 235 पहुंच गई। लैब में सभी मरीजों की 5,362 जांचें हुईं। अल्ट्रासाउंड में 60 से 70 मरीजों की जांच हुई। करीब 70 मरीजों ने अपनी फिजियोथेरेपी कराई।





बुखार और खांसी-जुकाम के बढ़े मरीज
मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में करीब 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिसमें बुखार के 685, खांसी के 141, ठंड के 139, जुकाम के 119, पेट दर्द के 91, लू मोशन के 41, डायरिया के नौ और मनोरोग के 171 मरीज रहे। अस्पतालों में भीड़ होने के कारण लोग लाइनों में लग कर काफी देर इंतजार करते रहे। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय व डॉ. अमित यादव ने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें थोड़ी सी सावधानी बरत कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed