फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowd gathered for farewell prayers

Amethi News: अलविदा की नमाज में उमड़ी भीड़

Sat, 29 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for farewell prayers
 अमेठी ​स्थित जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मस्जिदों के दर पर सजदा कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन



इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों में छोटे बच्चों ने अपनी पहली नमाज पढ़ी। गौरीगंज स्थित जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद और रजा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। दोपहर 12 बजे से ही नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ज्यादातर मस्जिदों में करीब 1:15 बजे नमाज अदा कराई गई। इस दौरान मस्जिदों में लोगों ने अल्लाह से रहमत की दुआ मांगी।
विज्ञापन




गौरीगंज जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमने अपने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी है। रमजान का यह पाक महीना हमें भाईचारे और संयम का संदेश देता है। वहीं, ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने आए हाफिज इमरान ने कहा, हर साल हम इस मौके पर एकजुट होकर अल्लाह से रहमत की दुआ मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, नमाज के बाद मस्जिदों में उलेमा ने रमजान के महत्व और इस्लाम में भाईचारे की अहमियत पर तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि रमजान हमें संयम और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। उन्होंने मुसलमानों से समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।





सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रमुख मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया। सीओ मनोज कुमार मिश्र लगातार प्रमुख मस्जिदों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे।







ईद की तैयारियों में जुटे लोग
अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है।कपड़ों, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अब सभी को ईद के चांद का इंतजार है, जिसके दिखते ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed