फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crossing gate closed; commuters forced to take a long detour.

Amethi News: फाटक बंद, राहगीरों को लगाना पड़ा लंबा चक्कर

Thu, 13 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crossing gate closed; commuters forced to take a long detour.
 जगदीशपुर स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा मरम्मत कार्य। -संवाद
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बुधवार को भी बंद रही। ट्रैक की मरम्मत के चलते फाटक 11 से 14 अगस्त तक बंद रखा गया है। इससे बुधवार को राहगीरों को तीन से पांच किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। स्कूली बच्चों, मरीजों, एंबुलेंस और किसानों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा।
विज्ञापन


फाटक बंद होने की जानकारी नहीं होने से कई बाहरी वाहन चालक हाईवे से सीधे क्रॉसिंग तक पहुंच गए। बंद फाटक देखकर उन्हें लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों से रास्ता पूछने के बाद वाहन सिधियांवा बाईपास से निकले। बड़े वाहनों के लौटने से सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


परवेजपुर के बलराम यादव, पालपुर के मोहम्मद कैश, कटेहटी पूरे लादी के शानू शुक्ला, उत्तरगांव के वीरेंद्र तिवारी, सीधियांवा के मोहम्मद तोसीफ, बूबूपुर के संतोष तिवारी, अशोक तिवारी, आशुतोष पांडेय, अभिषेक पांडेय, मंगौली के राम प्रगट तिवारी, कपिल तिवारी, डोमाडीह के चंद्रशेखर, बड़कऊ तिवारी, नान तिवारी, रामहेत मिश्रा और खैरातपुर के मोहम्मद एकलाख ने बताया कि फाटक बंद होने से रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित है। बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल ले जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। किसानों को खाद और कृषि सामग्री के लिए भी वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद होने की जानकारी हाईवे से आने वाले वाहन चालकों को पहले से मिलनी चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की दिशा बताने वाले संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को फाटक तक पहुंचकर न लौटना पड़े।



ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया
स्टेशन अधीक्षक बत्तीलाल मीना ने बताया कि सुबह 9:15 से 10:45 बजे तक डेढ़ घंटे की पहली शिफ्ट में ब्लॉक की अनुमति लेकर ट्रैक मेंटेनेंस कराया गया। कार्य के दौरान ट्रेनों को कॉशन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजारा गया। आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि यातायात से संबंधित सूचना चस्पा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed