फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crops withering due to rain got lifeline

Amethi News: बारिश से मुरझा रहीं फसलों को मिली संजीवनी

Sat, 28 Sep 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Crops withering due to rain got lifeline
अमेठी तहसील परिसर में हुआ जलभराव।
अमेठी सिटी। सितंबर में मई-जून जैसी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दी है। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। साथ ही मुरझा रहीं खरीफ की फसलों को संजीवनी मिल गई। किसानों को धान की फसलों की सिंंचाई से मुक्ति मिल गई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।वहीं, गांव की गलियों से लेकर शहर के रास्तों पर पानी भर गया। सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में परेशानी हुई। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले।
विज्ञापन



बारिश के लिहाज से सितंबर का अंतिम सप्ताह सुकून पहुंचाने वाला रहा। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही। दोपहर बाद तेज बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से धान की फसलों को पानी की दरकार थी। बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। बारिश से कमोबेश खरीफ की सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। बारिश से करीब सप्ताह भर से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। शहर से लेकर गांव तक जलभराव की स्थिति बन गई। एसपी कार्यालय में जलभराव हो गया।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव से लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हुई। अस्थायी दीवानी न्यायालय, पुराना महिला अस्पताल, सहायक आयुक्त सहकारिता, ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल, गौरीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कांग्रेस कार्यालय मोहल्ला व पुस्तकालय के पास गली में जलभराव हो गया। लोगों को यहां आने-जाने में परेशानी हुई। जिला अस्पताल संपर्क मार्ग तालाब सरीखा नजर आया। गांव की गलियों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुकान व मकानों में भरा पानी
जिले में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कार्यालय परिसर सहित मोहल्लों और सड़कों पर पानी भरा रहा। तहसील, थाना, ब्लॉक, जूनियर हाई स्कूल, पशु अस्पताल, सीएचसी, रामलीला मैदान, एसडीएम, सीओ आवास, एसडीएम कॉलोनी, गंगागंज, तोपखाना मोहल्ला, ककवा रोड पर जलभराव की समस्या दिखी। राजर्षि कांप्लेक्स के बेसमेंट में संचालित दुकान में जलभराव हो गया। वहीं विधायक के गांव परसावां में भी जलभराव की परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ा।


सब्जियों की फसलों को होगा नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि अधिक पानी से अरहर, उड़द, तिल, चरी व सब्जियों की फसलों को नुकसान होगा। किसानों को इन फसलों के खेतों से पानी निकाल देना चाहिए। खेतों में पानी भरा रहने से ये फसलें सड़ जाएंगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष सीताराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 52.5 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की है। अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।





बारिश से कच्चा मकान ढहा
अमेठी सिटी। संग्रामपुर ब्लॉक के पूरे भिक्षुक मिश्र गांव में लगातार हो रही बारिश से सुबह लक्ष्मीकांत मिश्र का कच्चा मकान गिर गया। घरेलू सामान मकान के मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से मकान की दीवारों में सीलन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed