फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   crime station amethi

Amethi News: स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी

Thu, 06 Apr 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime station amethi
संवाद न्यूज
विज्ञापन

एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम तीन ठगों ने कूट रचित दस्तावेज देकर 6.50 लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित अपना पैसा वापस पाने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है।
मुसाफिरखाना के तेजगढ़ शमशेरिया गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के रिश्तेदार अयोध्या निवासी सुधीर सिंह ने सिंतबर 2019 में रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए सुल्तानपुर निवासी अभिषेक से संपर्क कराया।
विज्ञापन

अभिषेक राघवेंद्र को लेकर लखनऊ गए। जहां बड़ी पकडिया खदरा अलीगंज निवासी मो. तालिब ने 6.5 लाख रुपए में रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलाने की बात कही। नवंबर 2019 में फर्जी नियुक्ति पत्र देते हुए प्रशिक्षण के नाम पर लखनऊ बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पहले दो माह होटल में रखा। फिर एक हॉस्टल में रखते हुए आज-कल प्रशिक्षण शुरू होने की बात कहते हुए गुमराह करने लगे। राघवेंद्र ने रेलवे विभाग से मिले नियुक्ति पत्र को लेकर संपर्क किया तो पता चला कि वह फर्जी है। इसी बीच मार्च 2020 में कोविड का लॉकडाउन लगा तो वह घर लौट आया।

फिर तीनों से संपर्क कर पैसा वापस करने की बात कही। पैसा वापस नहीं मिलने पर राघवेंद्र ने मुसाफिरखाना थाने में शिकायत की। उप निरीक्षक संतोष मिश्र कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने लगे। बुधवार को पीड़ित ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed