{"_id":"605240b38ebc3e8d3663ef46","slug":"covid-sampling-increases-in-amethi-amethi-news-lko570066539","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रवासियों की जांच के साथ बढ़ाई गई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रवासियों की जांच के साथ बढ़ाई गई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन इन दिनों विशेष सतर्कता बरतने मेें जुटा है। दूसरे प्रांत या शहरों से आने वालों की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग व दस्तक अभियान के जरिए घर-घर पहुंचकर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं कोविड सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।
गैर प्रांतों में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्रवासियों व संभावित संक्रमितों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग व जांच में जुटा है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य टीम को सक्रिय करते हुए मुंबई समेत अन्य शहरों व प्रांतों से आने वालों की स्क्रीनिंग व सूचना संकलन की व्यवस्था की है।
ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय करते हुए दस्तक अभियान में आशा बहुओं को गांव में गैर प्रांत से आए लोगों की पहचान कर जांच व होम आइसोलेट करने का निर्देश दिया गया है। शत प्रतिशत प्रवासी व संदिग्धों की जांच हो, इसके लिए विशेष जांच अभियान संचालित करने के साथ सभी की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन हो रही 650 आरटीपीसीआर जांच में 40 प्रतिशत प्रवासी व 60 प्रतिशत संदिग्धों की सैंपलिंग की जा रही है। प्रतिदिन 600 लोगों की एंटीजन जांच भी हो रही है।
जांच के साथ स्वास्थ्य विभाग जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर वैक्सीन लगवाने में जुटा है।
डीएम अरुण कुमार प्रतिदिन कोविड केयर सेंटर में अफसरों के साथ बैठक कर प्रवासी श्रमिकों के साथ संभावित संक्रमितों व बुजुर्ग के टीकाकरण की निगरानी कर जिले को कोविड संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश में जुटे है।