फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Silence prevailed at the procurement centers on the first day

Amethi News: पहले दिन क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Silence prevailed at the procurement centers on the first day
बाजारशुकुल दक्खिनगांव स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। 
अमेठी सिटी। धान खरीद शुरू होने के पहले दिन सोमवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद के बजाय सन्नाटा नजर आया। केंद्रों पर बैनर और खरीद की तैयारियां तो दिखीं पर धान की तौल शुरू नहीं हो सकी। कहीं केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते मिले तो कहीं समिति के मुख्य द्वार पर ताला लटका था।
विज्ञापन


कुछ केंद्रों पर पंजीकरण और टोकन लेने के बाद भी किसान उपज लेकर नहीं पहुंचे। सहकारी समितियों के केंद्र प्रभारियों की हड़ताल ने भी खरीद प्रक्रिया को प्रभावित किया। सोमवार को अलग-अलग केंद्रों की पड़ताल में पहले दिन खरीद की यही तस्वीर सामने आई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण किसानों की धान की फसल की कटाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इसी वजह से अभी क्रय केंद्रों पर किसानों की आमद शुरू नहीं हुई है। अब मौसम साफ हो रहा है। एक-दो दिन में किसानों के धान लेकर पहुंचने पर खरीद शुरू हो जाएगी। सोमवार को पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र खुला,नहीं पहुंचे किसान
गौरीगंज के असैदपुर स्थित विक्रम सहकारी कृषि केंद्र पर सुबह करीब 11:20 बजे सन्नाटा पसरा था। केंद्र प्रभारी विनय कुमार मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि अभी किसानों का पंजीकरण चल रहा है। तीन-चार दिन बाद किसानों ने धान लेकर आने की बात कही है। केंद्र पर खरीद संबंधी बैनर लगा था पर तौल शुरू नहीं हुई थी।


समिति पर लटका मिला ताला
संग्रामपुर। साधन सहकारी समिति गोरखपुर में दोपहर करीब दो बजे ताला लटका मिला। यहां खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। मौके पर मिले किसान रामदास यादव, रमाकांत और जगदीश प्रसाद ने बताया कि वे कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं पर खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। धान बेचने में देरी होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। गोरखपुर, मिश्रौली और करौली क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते खरीद नहीं हो सकी।

पांच पंजीकरण, एक भी किसान नहीं पहुंचा
जायस। मंडी समिति में केंद्र प्रभारी सुप्रिया सिंह मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि पांच किसानों ने पंजीकरण कराकर टोकन ले लिया है पर अभी तक कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा है। मंडी समिति परिसर में विपणन शाखा के चार, मंडी समिति के तीन और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र स्थापित है। पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान की तौल शुरू नहीं हुई।


दो हजार बोरियां मिलीं, पंजीकरण शून्य
बाजार शुकुल। दक्खिनगांव स्थित क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी जितेंद्र तिवारी मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि केंद्र पर दो हजार बोरियां उपलब्ध हैं। खरीद के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। केंद्र खोल दिया गया है पर पहले दिन तक किसी किसान ने पंजीकरण नहीं कराया था। ऐसे में सभी तैयारियों के बावजूद धान खरीद शुरू नहीं हो सकी।


केंद्र पर पसरा रहा सन्नाटा
शाहगढ़। क्रय केंद्र पर सोमवार सुबह करीब 11:20 बजे पड़ताल के दौरान न केंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार मौजूद मिले। बताया कि अब तक एक भी किसान ने पंजीकरण के बाद टोकन नहीं लिया है। केंद्र पर खरीद की गतिविधि नजर नहीं आई। यहां भी पहले दिन धान की तौल शुरू नहीं हो सकी।

बाजारशुकुल दक्खिनगांव स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। 

बाजारशुकुल दक्खिनगांव स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। 

बाजारशुकुल दक्खिनगांव स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। 

बाजारशुकुल दक्खिनगांव स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed