फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students won 23 gold and eight silver medals

Amethi News: विद्यार्थियों ने जीते 23 स्वर्ण और आठ रजत पदक

Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students won 23 gold and eight silver medals
अमेठी सिटी। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता में ग्रामभारती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती के विद्यार्थियों ने कुल 23 स्वर्ण और आठ रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में काशी प्रांत के 12 जिलों से 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लोकनृत्य में 15 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें जीविका, पलक, पल्लवी, साक्षी, काव्या, रुद्र, अंश मौर्य, आदित्य, अरुण, आदर्श साहू, स्वास्तिक दुबे, शिवांश यादव, महक और रुचि तिवारी शामिल थे। शिक्षा सिंह ने मूर्ति कला में भगत सिंह की प्रतिमा बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वैदिक गणित प्रश्न मंच तरुण वर्ग में सुहानी कश्यप, मानसी शर्मा और आशीष शर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रश्न मंच में शिवाकांत पांडेय, दीपांशु और शाश्वत तिवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गणित प्रदर्श किशोर वर्ग में आदर्श जायसवाल, दीक्षा यादव और मोहम्मद हुसैन ने बाजी मारी, जबकि आयुष कश्यप को गणित प्रयोग में स्वर्ण पदक मिला। प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed