फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Restore the offline system for medical bills

Amethi News: चिकित्सा बिलों की ऑफलाइन व्यवस्था करें बहाल

Tue, 03 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Restore the offline system for medical bills
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते संगठन पदा​धिकारी।
अमेठी सिटी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता के खिलाफ ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि एक अक्तूबर से ऑफलाइन बिल लेने बंद कर दिए गए हैं। इससे उन बुजुर्ग पेंशनरों को दिक्कत हो रही है, जिन्हें कंप्यूटर और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। संगठन के अनुसार, वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उनके चिकित्सा दावों को पोर्टल पर दर्ज करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


कई पेंशनरों के बिल लंबित हैं। भुगतान नहीं मिलने से इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। जिलाध्यक्ष ददन सिंह ने कहा कि पेंशनरों की उम्र और तकनीकी जानकारी को देखते हुए ऑफलाइन सुविधा जारी रखना आवश्यक है। जिला मंत्री विद्याशंकर द्विवेदी ने बताया कि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर प्रांतीय संगठन विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed