फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   covid data entry opreator waiting for their salary

भुखमरी की कगार पर 15 कोविड डाटा इंट्री ऑपरेटर

Fri, 17 Dec 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
covid data entry opreator waiting for their salary
गौरीगंज (अमेठी)। विभागीय अफसरों की लापरवाही के चलते 15 कोविड डाटा इंट्री ऑपरेटर भुखमरी के कगार पर पहुुंच गए हैं। तैनाती के छह माह से अब तक काम करने के बावजूद किसी को मानदेय नहीं मिल सका है। पीड़ितों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 15 जून 2021 को आउटसोर्सिंग से आईटी वर्ल्ड सुलतानपुर संस्था द्वारा 15 कोविड डाटा इंट्री ऑपरेटरों की तैनाती हुई थी। तैनाती से अब तक सभी कर्मी नियमित रूप से काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि शासन से कोविड मद का बजट नहीं आया। विभागीय अफसरों की लापरवाही के चलते अब तक उन्हें एक माह का भी मानदेय नहीं दिया गया। ऐसे में अब सभी कर्मी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। लगातार काम कर रहे कर्मी लगातार अफसरों से मानेदय दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं, बावजूद उसके कोई पहल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि विनय कुमार तथा प्रभात श्रीवास्तव को सीएमओ कार्यालय पर तो सुमन मिश्रा को सीएचसी जामो, आशीष कुमार को अमेठी, दिव्यांश सिंह को जगदीशपुर, प्रिया सिंह को भादर, जवाहर यादव को बाजार शुकुल, मोहित कुमार को तिलोई, रूपेंद्र कुमार को मुसाफिरखाना, संदीप कुमार को शाहगढ़, संजू यादव व सूरज हलदार को गौरीगंज, विकास कुमार को संग्रामपुर, वीरेंद्र कुमार को फुरसतगंज तथा मनोज कुमार को सिंहपुर सीएचसी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed