{"_id":"672d153d0cf5320ede0da7e8","slug":"cousin-attacked-with-ax-in-land-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1002-129012-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भूमि विवाद में चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भूमि विवाद में चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
Fri, 08 Nov 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के भादसाना गांव में बुधवार की रात दो चचेरे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ़ केस दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
भादसाना गांव निवासी सुनील दुबे और सुशील दुबे के बीच सहन की ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात सुशील बाइक से घर जा रहा था। सुशील का आरोप है कि सुनील और उसकी बेटी पल्लवी ने कुल्हाड़ी और पाइप से हमला कर दिए, जिससे उसके बाएं हाथ में कुल्हाड़ी से घाव हो गया।
पीड़ित ने बताया कि सुनील उसकी सहन की जमीन पर कब्जा करना चाहता हैं। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि सुशील की तहरीर पर मामले में दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।