फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Court ordered FIR

Amethi News: कोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेश

Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Court ordered FIR
अमेठी सिटी। गौरीगंज के ऐंधी गांव निवासी लालता प्रसाद की ओर से दायर वाद पर सुनवाई करते हुए सुल्तानपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गौरीगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने मामले से जुड़े अभिलेखों और प्रस्तुत तथ्यों का परीक्षण करने के बाद यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन



वादी के अनुसार 17 फरवरी को हरिकेश, उसकी पत्नी ज्ञाना तथा सैंठा गांव निवासी राधेश्याम, फूलचंद्र और हरिश्चंद्र लालता प्रसाद के घर पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने उनकी पत्नी लीलावती से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर लीलावती की पिटाई की। मंगलसूत्र और सोने की कील छीन ली।
विज्ञापन



वाद में यह भी कहा गया है कि शोर सुनकर पहुंचे विनीत कुमार और पड़ोस की प्रीती को पीट दिया। पीड़ित पक्ष ने अदालत को बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण समेत अन्य अभिलेख उपलब्ध हैं, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed