{"_id":"65c28d01ce953f33960b80f8","slug":"couple-sued-for-embezzling-rs-4241-lakh-from-chicken-feed-amethi-news-c-96-1-brp1002-113204-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुर्गी दाने का 42.41 लाख रुपये हड़पने में दंपती पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुर्गी दाने का 42.41 लाख रुपये हड़पने में दंपती पर मुकदमा
Wed, 07 Feb 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। लखनऊ की एक कंपनी के रिकवरी एजेंट ने अपर पुलिस महानिदेशक से मुर्गी दाना के कारोबार में एक दंपती पर 42.41 लाख रुपये हड़पने की शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रीन वे ट्रेडकाम लिमिटेड में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत लखनऊ निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एडीजी को पत्र भेजा था। आरोप लगाया है कि फुरसतगंज की रेशमा अपने पति सफातउल्ला खां के साथ कंपनी में आई। उन्होंने अपनी फर्म हिंदुस्तान फैक्टरी की प्रोपराइटर के रूप में व्यवसाय करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद कारोबार शुरू किया। आरोप लगाया कि 42.41 लाख रुपये का मुर्गी दाना लेने के बाद भी दंपती पैसा नहीं दे रहे हैं। बताया कि कई बार मांग की गई लेकिन, दंपती गुमराह कर रहे हैं।
थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के रिकवरी एजेंट की तहरीर पर मुर्गी दाना खरीदने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।