{"_id":"5fc7c2598ebc3e9b8e69378a","slug":"counselling-amethi-news-lko5528648137","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग में शामिल हुए 218 शिक्षक अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग में शामिल हुए 218 शिक्षक अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार से शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन बुलाए गए 240 महिला व निशक्त अभ्यर्थियों में से मात्र 218 ही काउंसिलिंग कराने पहुंचे। काउंसिलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।
शासन के निर्देश पर 36,590 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 523 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। काउंसिलिंग शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में हुई। काउंसिलिंग के पहले दिन 228 महिला व 12 दिव्यांग अभ्यर्थी बुलाए गए थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करवाने के लिए विभाग ने कॉलेज में अलग-अलग पांच काउंटर बनाते हुए सभी काउंटरों पर चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी।
प्रत्येक काउंटर पर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पेयजल, प्रसाधन, साफ-सफाई व बैरिकेडिंग समेत सभी सुविधाएं थीं। हालांकि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चली काउंसिलिंग में मात्र 218 अभ्यर्थी ही पहुंचे। अनुपस्थित अभ्यर्थियों में 20 महिला व दो निशक्त अभ्यर्थी शामिल रहे। काउंसिलिंग के दौरान सभी के दस्तावेज का मिलान करने के साथ ही उनसे पांच तारीख को नियुक्ति पत्र लेने के लिए नजदीकी तहसील का विकल्प लिया गया।
विज्ञापन
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को 283 पुरुष अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए बुलाए गए हैं। शुक्रवार को छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। बीएसए ने कहा कि सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को पांच दिसंबर को उनके नजदीकी तहसील में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बाद में शासन से तिथि मिलने पर महिला व निशक्तों से स्कूलों का विकल्प लेकर अन्य की रोस्टर में तैनाती की जाएगी।