फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Counseling of 273 candidates was done for the post of educator

Amethi News: एजूकेटर पद के लिए 273 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 31 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Counseling of 273 candidates was done for the post of educator
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में एजूकेटर भर्ती के लिए काउंसलिंग कराते आवेदक।
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा व बाल विकास विभाग की ओर से ईसीसी एजूकेटर व तकनीकी अनुदेशक पद के लिए बुधवार को रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज मेें काउंसिलिंग हुई, जिसमें आसपास के कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन


कॉलेज में सुबह नौ बजे से ही बड़ी संख्या में युवा पहुंचने लगे। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजूकेशन एजूकेटर पद के लिए कुल 713 ने आवेदन किया था। इसमें से 411 अभ्यर्थियों को रैंडम तरीके से काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, जबकि शाम तक कुल 273 ने रिपोर्ट किया।
विज्ञापन

लर्निंग बाई डूइंग योजना में तकनीकी अनुदेशक पद के लिए कुल 36 पदों के सापेक्ष 97 आवेदन हुए थे, इसमें से 24 ने रिपोर्ट किया। सभी की काउंसिलिंग की गई, उनके कागजात जांचे गए। आउटसोर्सिंग एजेंसी के हेड अजय गौतम ने बताया कि ईसीसी एजूकेटर पद पर 10,313 व तकनीकी अनुदेशक पद के लिए 10,450 रुपये मानदेय तय किया गया है। इस दौरान डीपीओ संतोष श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध्र शुक्ल, प्रवीण सिंह, बिनीत शुक्ल सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed