फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Councillor attacked in broad daylight and looted Rs 2.51 lakh

Amethi News: सभासद पर दिनदहाड़े हमलाकर लूटे 2.51 लाख रुपये

Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Councillor attacked in broad daylight and looted Rs 2.51 lakh
अमेठी सीएचसी में पीड़ित को ले जाते परिजन। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
अमेठी। नगर पंचायत के सगरा तिराहे पर मंगलवार दोपहर बेकरी की दुकान में बैठे सभासद नासिर खान (27) पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी दुकान पर तोड़फोड़ की गई और 2.51 लाख रुपये लूट लिए। आसपास के व्यापारी मदद के लिए पहुंचते, इसके पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस लूट की वारदात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन






पीड़ित नासिर खान का कहना है कि वह हमेशा की तरह दुकान में बैठे थे। तभी बिना नंबर प्लेट वाली दो गाड़ियों पर सवार युवक वहां पहुंचे और देखते ही देखते हमला कर दिया। झगड़े के दौरान दुकान में तोड़फोड़ की और सामान बिखेर दिया। आरोप है कि इसी दौरान गल्ले से नकदी लेकर आरोपी भाग निकले। परिजनों ने घायल सभासद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



घायल सभासद के पिता इम्तियाज अहमद ने बताया कि बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस कारण हाल ही में बैंक से बड़ी रकम निकाली गई थी जो दुकान में रखी थी। उन्होंने कहा कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है, ऐसे में दिनदहाड़े हुई घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। सुबह मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर नासिर और गौरीगंज के रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते उसके साथी गाड़ियों से पहुंचे और मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की है और एक वाहन कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।









दुकान में नहीं लगा है सीसीटीवी कैमरा

सभासद की सगरा तिराहा स्थित बेकरी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। हालांकि तिराहे पर पुलिस की ओर से कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा आसपास के कई प्रतिष्ठानों में भी कैमरे लगे हैं। फुटेज खंगाल कर पुलिस सुराग तलाश रही है।








सोशल मीडिया पर फैलाईं भ्रामक खबरें
पुलिस मीडिया सेल ने बयान जारी कर कहा कि बेकरी में लूट की खबरें भ्रामक हैं। सोशल मीडिया पर फैलाए गए संदेशों से लोगों में गलतफहमी हुई। वास्तविकता यह है कि मोटरसाइकिल निकालने को लेकर विवाद हुआ, जिसने झगड़े का रूप ले लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि असत्य सूचनाओं से माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed