फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corruption charges leveled against Jal-Jeevan Mission contractors

Amethi News: जल-जीवन मिशन के ठेकेदारों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 16 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corruption charges leveled against Jal-Jeevan Mission contractors
बीडीओ शुकुल बाजार के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। -संवाद
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्व निर्धारित जल-जीवन मिशन की बैठक में जिम्मेदारों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि अधिकारी और ठेकेदार योजना की आड़ में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में जल-जीवन मिशन की बैठक में अधिशाषी अभियंता जलनिगम ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को बुलाया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम प्रधान बैठक में शामिल हुए लेकिन जल-जीवन मिशन की तरफ से कोई भी नहीं पहुंचा। यह देख ग्राम प्रधान आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


बैठक बुलाने के बाद स्वयं न आने पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा के साथ ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष ने जल जीवन मिशन के ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में बहुत ही भ्रष्टाचार है। गांव की सड़कें खराब कर ठेकेदार भाग गए हैं। घर के सामने नल खड़ा करके टोटी नहीं लगाया जिससे गांव में सड़कों पर बहकर पानी बर्बाद हो रहा है।


कहा कि जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने पाइप डालने के बाद गड्ढों को खुला छोड़ दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अंजलि सरोज ने बताया कि बैठक बुलाकर भी जल जीवन मिशन के अधिकारी व कर्मचारी नहीं आए। इसी को लेकर ग्राम प्रधानों की नाराजगी है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed