फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona vaccination

1689 लोगों को लगाया टीका

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
अमेठी। जिले में गुरुवार को 14 केंद्रों पर 1689 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए बुलाए गए 2362 कर्मियों में से 673 कर्मी टीका लगवाने केंद्र पर नहीं पहुंचे। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को जिले के 14 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए के 28 बूथ (प्वाइंट) बनाए गए थे। इन पर सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू किया गया। टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध 2362 स्वास्थ्य कर्मियों में से 1,689 ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। टीका लगने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। टीका लगवाने के बाद किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि टीका लगवाने नहीं पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को अन्त में टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed