फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona positive women died

कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona positive women died
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती एक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 117 हो गया है। उधर रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 43 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी तो आई लेकिन पीड़ितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार शुकुल के पाली गांव निवासी श्रीमती कृष्णा तिवारी (65) की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसी दिन उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। उधर जिले से भेजे गए 1,658 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को प्रशासन को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में 43 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है। डीएम अरुण कुमार ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
स्टेशन पर हुआ 100 रेल यात्रियों का कोविड टेेस्ट
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्रवाई के तहत रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोविड-19 टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया।
इस दौरान बेगमपुरा डाउन, कुंभ डाउन व साकेत एक्सप्रेस से सफर करने वाले करीब 100 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई। यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया।
यह शिविर रविवार को सुबह नौ बजे से स्टेप्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया गया। जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया।
बेगमपुरा के अलावा कुंभ व साकेत एक्सप्रेस के यात्रियों का भी टेस्ट कराया गया। दोपहर तक अलग-अलग ट्रेनों से सफर करने वाले करीब 100 यात्रियों की जांच की गई।
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रेलवे के चेकिंग स्टाफ व जीआरपी के सिपाहियों ने भी यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, सीआईटी रईस अहमद, जीआरपी स्टाफ समेत अन्य रेलवे स्टाफ मौजूद रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष अनूप वर्मा ने बताया कि कैंप के अलावा ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed