फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona is not over yet, rescue is necessary

अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना, बचाव जरूरी

Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Corona is not over yet, rescue is necessary
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बुधवार को डीएम ने कोविड केयर सेंटर में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान अस्पतालों में मौजूद संसाधनों के साथ तैयारी व बचाव कार्य की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड केयर सेंटर से जिले में संक्रमण की रोकथाम के साथ संभावित तीसरी लहर को निष्प्रभावी करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके इसके लिए डीएम अरुण कुमार लगातार सक्रिय हैं। बुधवार सुबह उन्होंने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के साथ अस्पतालों में मौजूद उपचार संसाधनों की जानकारी ली। कहा कि फिलहाल जिले में संक्रमण पूरी तरह समाप्त हो गया है। बावजूद इसके तीसरी लहर आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। तीसरी लहर में जिलेवासियों को सुरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को सभी अस्पतालों को सुविधा व संसाधन से लैस करते हुए संभावित संक्रमित मिलने पर बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के बारे में जागरूक करने के साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिह्नित कर उपचार करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कोविड टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने व अस्पतालों को सुविधा से लैस कर बेहतर उपचार करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत टीम-9 के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed