Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Tikarmafi team won in volleyball.

Amethi News: वॉलीबॉल में टीकरमाफी टीम जीती

Sun, 22 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Tikarmafi team won in volleyball.
 भादर के ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। -संवाद
भादर। घोरहा मिनी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के नौवें सप्ताह के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), अमेठी की ओर से प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


वॉलीबॉल में टीकरमाफी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका कबड्डी में जयपुरिया स्कूल की टीम विजेता रही। लंबी कूद में सविता ने बाजी मारी। बालकों की 400 मीटर दौड़ में अमर सिंह और 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद शम्साद प्रथम रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में विधि त्रिपाठी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बालकों की वॉलीबॉल, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ बालिकाओं की कबड्डी, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद स्पर्धाएं हुईं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी ललन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला युवा अधिकारी माल्या शर्मा और एमवाई भारत के स्वयंसेवकों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed