{"_id":"6b01e54c5ca32da7ca0318c2","slug":"life-imprisonment-for-man-convicted-of-villagers-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-180976-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीण की हत्या के दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीण की हत्या के दोषी को उम्रकैद
Sun, 22 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि विवाद में करीब पांच साल पहले हुई रामकिशोर की हत्या के मामले में दोषी त्रयायुधनाथ शुक्ला को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे तृतीय सुल्तानपुर की अदालत ने शुक्रवार को दोषी पर 1.61 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने अर्थदंड की 90 प्रतिशत धनराशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया है।
रामगंज थाने के अग्रेसर गांव निवासी कमला देवी ने 27 अक्तूबर 2021 की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि भूमि विवाद में गांव के ही त्रयायुधनाथ शुक्ला ने उनके पति रामकिशोर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर चोटों के कारण रामकिशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
मामले के विचारण के दौरान शासकीय अधिवक्ता संदीप सिंह ने 11 अभियोजन गवाह पेश किए। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताया था। बृहस्पतिवार को अदालत ने त्रयायुधनाथ शुक्ला को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को एडीजे तृतीय श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने जेल से तलब कर सजा सुनाई। दोषी को आजीवन कारावास भुगतना होगा।