फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cook riding a bike dies in a road accident

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार बावर्ची की मौत

Mon, 16 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cook riding a bike dies in a road accident
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन मोड़ पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बावर्ची का काम करने वाले एक युवक को मृत घोषित कर मजदूर का काम करने वाले दूसरे युवक को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बहराइच जिले के केसरबाग थाना क्षेत्र के भखरौली मुंगेशपुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता (30) गौरीगंज स्थित कटरा लालगंज में संचालित जल ही जीवन मिशन के तहत वेलस्पन इंटरप्राइजेज में बावर्ची का काम करता था। सुनील के साथ इसी कंपनी में अंकित सिंह (26) भी श्रमिक के रूप में काम करता है। शनिवार देर रात सुनील अवकाश लेकर घर जाने के लिए तैयार हुआ। उसने अंकित से खुद को रेलवे स्टेशन तक छोड़ने को कहा।
विज्ञापन



सुनील व अंकित बाइक से गौरीगंज रेलवे स्टेशन आ रहे थे। रास्ते में स्टेशन मोड़ के पहले बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में सुनील व अंकित घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित करते हुए अंकित को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील व अंकित के परिजनों को हादसे की सूचना दी। साथ ही अंकित को उपचार के लिए लखनऊ भेजा। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक सुनील के पिता सिपाहीलाल की तहरीर पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जल्द ही दुर्घटना कर फरार हुए चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।




परिजन कर रहे थे इंतजार, मिली मौत की खबर
सुनील ने शनिवार की शाम पत्नी को फोन कर छुट्टी मिलने की जानकारी देते हुए सुबह तक घर पहुंचने की बात कही थी। हंसी-खुशी दोस्त संग स्टेशन के लिए निकले सुनील की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। किसी को सुनील की मौत पर एतबार नहीं हो रहा था। सुनील के मौत की सूचना पर पहुंचे पिता सिपाहीलाल ने रोते हुए बताया कि बहू ने रात में बताया था कि वह सुबह आ रहे हैं। यह सुनकर काफी खुश था, लेकिन रात करीब दो बजे आए फोन ने नींद उड़ा दी। बताया गया कि सुनील हादसे में घायल हो गया है। भाग कर यहां आया, तो बेटे की लाश मिली। घर पर सुनील की पत्नी सीमा उसका इंतजार कर रही है। अब कैसे बताऊं कि सुनील हम सबको हमेशा के लिए छोड़कर जा चुका है। सुनील की मौत के बाद भाई अरविंद बिलख रहा है। बहन रीता, प्रीति, रेनू व कामिनी का रोकर बुरा हाल है। पिता ने कहा कि भगवान ने परिवार का कमाऊ पूत छीन लिया, अब कैसे परिवार का गुजारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed