{"_id":"66ba61181ffd7a67e204d494","slug":"contractor-misbehaved-when-demanding-wages-workers-demonstrated-at-police-station-amethi-news-c-96-1-ame1002-123756-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने की अभद्रता, श्रमिकों ने थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने की अभद्रता, श्रमिकों ने थाने पर किया प्रदर्शन
Tue, 13 Aug 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी) थानाक्षेत्र के जौदिल मऊ ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गो आश्रय स्थल पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों द्वारा मजदूरी मांगने पर ठेकेदार के कर्मियों ने रविवार को मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित मजदूर सोमवार को थाने पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान मामले की जानकारी सीडीओ को हुई तो बीडीओ को भेज पूरे प्रकरण की जांच करवाई गई। मजूदरों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया गया।
जौदिल मऊ ग्राम पंचायत में अस्थायी गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें गांव में रहने वाली सुनीता, लीलावती, रूबी, राम सजीवन, जगराम, माधव प्रसाद, मनोज व गुड्डा समेत 14 लोग मजदूरी करते हैं। पांच राजमिस्त्री व चार महिलाएं समेत नौ मजदूर 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी के हिसाब से मजदूरी करते हैं। राजमिस्त्री जगराम ने बताया की छह मई से लगातार हम लोग मजदूरी की मांग कर रहे हैं।
ठेकेदार व सुपरवाइजर से जब सभी ने रविवार को मजदूरी मांगी तो अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। इससे नाराज होकर सोमवार दोपहर को थाने पहुंच कर सभी मजदूरों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। चार घंटे बीत जाने के बाद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजदूर थाने के सामने प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच मामले की जानकारी सीडीओ सूरज पटेल को हुई तो उन्होंने बीडीओ अंजली को भेज प्रकरण की जांच करवाई।
विज्ञापन
जांच के बाद बीडीओ ने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शांत कराया। जिसके बाद श्रमिक लौट गए। बीडीओ ने बताया कि रिपोर्ट सीडीओ को साैंपी जाएगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राम जी सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। मजदूरी का मामला है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।