फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Contact route will be repaired soon

Amethi News: जल्द दुरुस्त कराया जाएगा संपर्क मार्ग

Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Contact route will be repaired soon
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के ठेंगहा व मेहंदा गांव से होकर जाने वाले मड़ौली गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई साल से जर्जर है। मार्ग पर मेहंदा गाव में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जर्जर मार्ग से लोगों को मजबूरी में आवागमन करना पड़ रहा है। अब इस मार्ग को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन




संग्रामपुर के ठेंगहा हनुमान मंदिर से मड़ौली जाने वाली सड़क कई साल से जर्जर है। ग्रामीण कई बार मार्ग दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों की मांग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर गत दिनों लोक निर्माण के प्रांतीय खंड ने मार्ग का सर्वे करवाया। सर्वे में मार्ग के जर्जर होने संग कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या प्रकाश में आई।
विज्ञापन



इसके बाद विभाग ने मार्ग के नवनिर्माण के लिए 25.20 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी। धनराशि जारी होने के बाद विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। नियमानुसार ठेकेदार नामित होने के बाद विभाग दो माह में मानक के अनुसार मार्ग दुरुस्त कराने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार चयन की प्रक्रिया गतिमान है। ठेकेदार चयनित होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार मार्ग के नव निर्माण का कार्य पूरा करवाया जाएगा। दो माह में मार्ग के नवनिर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।




40 हजार लोगों को मिलेगी सहूलियत
यह मार्ग ठेंगहा को मड़ौली से होकर क्षेत्र के धर्म स्थल टीकरमाफी जोड़ता है। इसी मार्ग से मेहंदा, बदलापुर, ठेंगहा, मड़ौली, शुकुलपुर, खुशियाल का पुरवा अमिलहना, कसारा सहित कई गांवों के करीब 40 हजार लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। मार्ग बनने से टीकरमाफी पहुंचने में भी लोगो को आसानी होगी। मड़ौली निवासी वैभव मिश्र ने बताया कि राहगीरों के लिए इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के साथ नौकरीपेशा लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग का नवीनीकरण होने के बाद ग्रामीणों संग संपर्क मार्ग से आवागमन करने वाले करीब 40 हजार लोगों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed