{"_id":"693dbbf45e75b78f1102f7a0","slug":"consumers-are-upset-as-the-registration-amount-is-not-included-in-the-discount-amethi-news-c-96-1-ame1008-154368-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छूट में पंजीकरण राशि समाहित न होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छूट में पंजीकरण राशि समाहित न होने से उपभोक्ता परेशान
Sun, 14 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से आयोजित बिजली बिल राहत शिविर में उपभोक्ता छूट में पंजीकरण की दो हजार रुपये की धनराशि समाहित नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। छूट का लाभ पाने के लिए शिविर में उपभोक्ताओं की कतार लग रही है।
शनिवार सुबह 11 बजे गौरीगंज उपखंड कार्यालय पर लगे शिविर में मिले राम मिलन ने बताया कि उनका 21 हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। दो हजार रुपये देकर पंजीकरण कराने के बाद छूट के बाद अभी 9,326 रुपये जमा किए। कहा कि पंजीकरण की बकाया जमा करते वक्त धनराशि में नहीं जोड़ी गई। वहीं इलियास ने बताया कि पंजीकरण की राशि छूट के बाद बिल में समाहित नहीं होने से परेशानी हो रही है।
इसी तरह कई उपभोक्ताओं ने बताया कि छूट की योजना का लाभ तो मिल रहा है, लेकिन पंजीकरण धनराशि इसमें समाहित करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। एक्सईएन गौरीगंज अभिषेक कुमार ने बताया कि पंजीकरण की राशि छूट योजना में समाहित होनी है। उपभोक्ता को समस्या आ रही है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा।